1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जेवर में एयरपोर्ट के निर्माण पर अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा- क्यों हवाई अड्डा बना रही है भाजपा सरकार

जेवर में एयरपोर्ट के निर्माण पर अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा- क्यों हवाई अड्डा बना रही है भाजपा सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 02:32 pm IST

अखिलेश यादव ने अपनी एक चुनाव जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार हवाई अड्डा क्यों बना रही है। एक तरफ हवाई अड्डा बेच रहे हैं, तो दूसरी तरफ बना रहे हैं। 

Noida International Airport Akhilesh Yadav raises question about construction of Jewar Airport जेवर - India TV Hindi
जेवर में एयरपोर्ट के निर्माण पर अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा- क्यों हवाई अड्डा बना रही है भाजपा सरकार Image Source : PTI

Highlights

  • अखिलेश ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
  • एक तरफ हवाई अड्डा बेच रहे हैं, तो दूसरी तरफ बना रहे हैं - अखिलेश
  • भाजपा ने नहीं दी फिरोजाबाद में प्रस्तावित एयरपोर्ट बनने की अनुमति- अखिलेश

नई दिल्ली. गौतमबुद्धनगर के जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया है। जेवर में एयरपोर्ट के शिलान्यास से जहां स्थानीय लोग बेहद खुश हैं हालांकि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने अपनी एक चुनाव जनसभा में कहा कि भाजपा सरकार हवाई अड्डा क्यों बना रही है। एक तरफ हवाई अड्डा बेच रहे हैं, तो दूसरी तरफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि गरीब हवाई जहाज पर चलेगा, कितने गरीब हवाई जहाज पर चलने लगे। जितने एयरपोर्ट बने सब घाटे में हैं।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "अगर सपा सरकार के समय फिरोजाबाद में प्रस्तावित एयरपोर्ट बनने की अनुमति केंद्र की भाजपा सरकार ने रोकी न होती तो इस समय ‘जेवर’ के साथ ‘चूड़ियों’ को भी जुड़ने का मौका मिलता और उत्तर प्रदेश का वैकासिक शृंगार पूर्णता की ओर बढ़ता। सपा ही उत्तर प्रदेश के विकास को नयी उड़ान देगी।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत