1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा को भारत में पहला पूर्ण टीकाकरण वाला जिला बनाने का लक्ष्य

नोएडा को भारत में पहला पूर्ण टीकाकरण वाला जिला बनाने का लक्ष्य

 Reported By: Bhasha
 Published : May 29, 2021 09:08 am IST,  Updated : May 29, 2021 09:08 am IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के शीर्ष अधिकारियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ इसे पूर्ण टीकाकरण वाला पहला जिला बनाने का संकल्प लिया है।

नोएडा को भारत में पहला...- India TV Hindi
नोएडा को भारत में पहला पूर्ण टीकाकरण वाला जिला बनाने का लक्ष्य Image Source : PTI

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के शीर्ष अधिकारियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ इसे पूर्ण टीकाकरण वाला पहला जिला बनाने का संकल्प लिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल. वाई. ने जिले के शीर्ष स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में यह विचार व्यक्त किया। इस बैठक में पुलिस आयुक्त आलोक सिंह भी उपस्थित थे।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया, ‘‘जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से गौतमबुद्ध नगर को कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए काम करने को कहा है।’’ गौतमबुद्ध नगर की अनुमानित आबादी 21 लाख की है जिसमें से करीब 15-16 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाना है। शुक्रवार तक 5.71 लोगों को टीके की खुराक लग चुकी है। 

बयान के अनुसार गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश में टीकाकरण के मामले में लखनऊ के बाद दूसरे स्थान पर है लेकिन जनसंख्या के अनुपात में टीकाकरण के लिहाज से यह पहला जिला है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत