1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण कोरोना से मरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण कोरोना से मरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2020 07:25 am IST,  Updated : Apr 25, 2020 07:25 am IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दाह संस्कार करवाने वाले लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले एक शख्स का आंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।

Covid-19 Patient, Covid-19 Patient Last Rites, Meerut News- India TV Hindi
PTI Representational Image

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दाह संस्कार करवाने वाले लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले एक शख्स का आंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के समाझने पर उन्होंने दूर से ही इस क्रिया को अंजाम दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के के एक स्थानीय नेता के कोरोना वायरस संक्रमण से मरे पिता का अंतिम संस्कार कराने से शुक्रवार को श्मशाम में मौजूद लोगों ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उनके पास व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के नाम पर मास्क तक नहीं है।

दाह संस्कार की क्रिया संपन्न करवाने वाले लोगों ने कहा कि कोई सुरक्षा उपकरण न होने के चलते वे अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहते। पुलिस ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरे अपने पिता के शव को प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी तरह सील करके सूरजकुंड शमशान पहुंचे स्थानीय बीजेपी नेता को श्मशान में मौजूद इन लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। श्मशान में वाद-विवाद की सूचना मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस की टीम ने जब लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पास सेनेटाइजर, मास्क और दस्ताने भी नहीं हैं।

लोगों ने कहा कि ऐसी हालत में कोविड-19 से मरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवा कर वे स्वयं को खतरे में नहीं डालना चाहते हैं। लोगों की बात सुनने के बाद परिजनों ने खुद ही मृतक का अंतिम संस्कार संपन्न किया। पुलिस के समझाने पर उन्होंने उचित दूरी बनाए रखते हुए इस दौरान दाह संस्कार की क्रिया संपन्न करवाने में मदद की। (भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत