1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज के दीदार के दौरान लोगों की आवाजाही बंद रहेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज के दीदार के दौरान लोगों की आवाजाही बंद रहेगी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2020 10:07 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 02:46 pm IST

रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिस समय ट्रंप खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, उससे आधा घण्टा पहले सराय ख्वाजा रेलवे ओवर ब्रिज से कोई ट्रेन नहीं गुजरेगी और जो ट्रेन जहां है, वहीं पर रोक दी जायेगी।

Donald Trump Agra Taj Mahal- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज दीदार के दौरान लोगों का आवाजाही बंद रहेगी Image Source : PTI

आगरा। ताजमहल के दीदार के लिए परिवार के साथ आगरा आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा के दौरान लोगों की वहां आवाजाही बंद रहेगी और ट्रंप के दौरे के दौरान रेलवे का परिचालन भी प्रभावित होगा। पुरातत्व विभाग ने बयान जारी कर बताया कि ताजमहल सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक खुलेगा और इसके बाद उसे बंद कर दिया जायेगा तथा उसकी दोनों टिकट खिड़कियां भी बंद रहेंगी।

दूसरी ओर रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिस समय ट्रंप खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, उससे आधा घण्टा पहले सराय ख्वाजा रेलवे ओवर ब्रिज से कोई ट्रेन नहीं गुजरेगी और जो ट्रेन जहां है, वहीं पर रोक दी जायेगी। बयान में कहा गया है कि इसी तरह जब वह ताजमहल देखकर खेरिया हवाई अड्डे की ओर वापस जायेंगे तब भी आधा घण्टा पहले ट्रेन रोक दी जायेगी। इससे यह मार्ग प्रभावित होगा।

उधर पर्यटन विभाग के अनुसार शिल्पग्राम में ताज महोत्सव चल रहा है और 24 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि शिल्पग्राम से ताजमहल के पूर्वी द्वार तक सोमवार की दोपहर 12 बजे से लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत