1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, 12 लोग घायल

UP: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, 12 लोग घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2021 01:09 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 01:09 pm IST

अजमेर शरीफ से पश्चिम बंगाल जा रही बस में चालक सहित कुल 68 लोग सवार थे। शनिवार सुबह करीब तीन बजे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

UP: तीर्थयात्रियों को...- India TV Hindi
UP: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, 12 लोग घायल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कौशांबी (उप्र): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अजमेर शरीफ से कोलकाता जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस शनिवार सुबह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि अजमेर शरीफ से पश्चिम बंगाल जा रही बस में चालक सहित कुल 68 लोग सवार थे। शनिवार सुबह करीब तीन बजे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में बस मालिक हसन अली (65) सहित 12लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को सिराथू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, वहीं हसन अली की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान अली की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत