1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: अमरोहा में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

UP: अमरोहा में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 10:50 am IST,  Updated : Aug 22, 2020 10:50 am IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार हो गया है।

UP: अमरोहा में कार सवार...- India TV Hindi
UP: अमरोहा में कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 2 गिरफ्तार Image Source : TWITTER

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार हो गया है। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल भी हुआ है। इसके अलावा बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग में पुलिस का जवान भी घायल हुआ। फिलहाल पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुट गई है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि ये मुठभेड़ काठ रोड से दरियापुर मार्ग पर हुई है। बीती रात पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उस दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत