1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भारत जैसे देश में जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी: योगी आदित्यनाथ

भारत जैसे देश में जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी: योगी आदित्यनाथ

 Reported By: IANS
 Published : Jul 11, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 01:55 pm IST

मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 'जागरूकता रैली' को हरी झंडी दिखाई और इस अवसर पर उन्होंने कहा, "जनसंख्या वृद्घि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनसामान्य को जागरूक किया जाना आवश्यक है। "

भारत जैसे देश में जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी: योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
भारत जैसे देश में जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या का स्थिरीकरण करके ही समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। योगी ने कहा कि वर्तमान में जनसंख्या की बेतहाशा वृद्घि एक ज्वलंत समस्या है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास पर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 'जागरूकता रैली' को हरी झंडी दिखाई और इस अवसर पर उन्होंने कहा, "जनसंख्या वृद्घि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जनसामान्य को जागरूक किया जाना आवश्यक है। "

इस अवसर पर उन्होंने जनसंख्या स्थिरता पखवारा का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, "बढ़ती जनसंख्या के कारण समाज में एक असंतुलन की स्थिति पैदा हो गई है। इस असंतुलन को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वगरें की सहभागिता जरूरी है। आम लोगों को बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, शुद्घ पेयजल, स्वच्छ वातावरण, अच्छी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सके इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज की स्थापना के लिए आवश्यक है कि जागरूकता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गोष्ठियों का आयोजन किया जाए।

कार्यक्रम के अन्त में मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की जिस पर लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रदेशवासियों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत