1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिहार से दिल्ली आ रही बस कन्नौज के पास दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत 25 घायल

बिहार से दिल्ली आ रही बस कन्नौज के पास दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत 25 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2020 09:30 am IST,  Updated : Jul 19, 2020 10:38 am IST

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास एक भीषण बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई।

Bihar Bus accident- India TV Hindi
Bihar Bus accident Image Source : ANI

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज के पास एक भीषण बस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज के पास हुई है। दुर्घटना में 25 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को कन्नौज के अस्पताल में भर्ती किया गया है।  बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली आ रही थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह दिल्ली आ रही बस एक अन्य वाहन से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 5 यात्रियों ने दम तोड़ दिया वहीं 25 घायल बताए जा रहे हैं। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के मधुबनी से एक स्लीपर बस श्रमिकों और कामगारों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस एक्सप्रेस वे से होकर गुजरते समय सौरिख के करीब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सामने खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों ही गाड़ियां पलट कर एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। छिबरामऊ के उप जिलाधिकारी गौरव शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। 

पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को लोगों की मदद से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। उनकी तत्काल शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हादसे में जख्मी हुए लगभग 25 लोगों को एंबुलेंसों की मदद से निकटवर्ती सौरिख और इटावा में सैफई के अस्पतालों में भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत