1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ में आज से दौड़ेगी मेट्रो, पहियों से बिजली भी पैदा की जाएगी

लखनऊ में आज से दौड़ेगी मेट्रो, पहियों से बिजली भी पैदा की जाएगी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2017 09:09 am IST,  Updated : Sep 05, 2017 09:09 am IST

जनता के लिए मेट्रो सेवा अगले दिन से शुरू होगी। मेट्रो की शुरूआत होने से लखनऊ की सडकों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। मेट्रो को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह है। परियोजना के पहले चरण के तहत मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच साढ़े आठ

lucknow-metro- India TV Hindi
lucknow-metro

नई दिल्ली: लखनऊवालों के लिए मेट्रो का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल राम नाइक आज सुबह 11:00 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन से लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मेट्रो से सफर करने वाले पहले यात्री भी यही बनेंगे। लखनऊ के लोगों को काफी समय से मेट्रो का इंतजार था जो अब खत्म होने जा रहा है। ये भी पढ़ें: राम रहीम ने कहा मेरे दर्द की एक ही दवा, दीदार-ए-हनीप्रीत

हालांकि, जनता के लिए मेट्रो सेवा अगले दिन से शुरू होगी। मेट्रो की शुरूआत होने से लखनऊ की सडकों पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। मेट्रो को लेकर शहर की जनता में काफी उत्साह है। परियोजना के पहले चरण के तहत मेट्रो ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच साढ़े आठ किलोमीटर चलायी जा रही है। यह सेवा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक जनता के लिए उपलब्ध होगी।

ये हैं ट्रेन की खासियत

-मेट्रो के पहियों से बिजली भी पैदा की जाएगी।

-किसी भी इमरजेंसी में मेट्रो पर कंट्रोल रूम से ही ब्रेक लगाया जा सकेगा।
-मेट्रो के एंट्री गेट तीन फीट तक के बच्चों के लिए फ्री में खुलेंगे।
-किसी इमरजेंसी में क्रू-केबिन का दरवाजा सीधे ट्रैक पर खुल सकेगा।
-कोच में लगी एलईडी रोशनी बाहर के हिसाब से कम ज्यादा खुद-ब-खुद होती रहेगी।
-यात्री इमरजेंसी के हालात में सीधे ट्रेन ऑपरेटर से बात कर सकेंगे।
-स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाएं बेहतरीन हैं, फ्री वाई-फाई के साथ स्टेशन ग्रीन टॉयलेट से लैस हैं।
-इस मेट्रो में सुरक्षा सिस्टम भी सबसे आधुनिक है, ट्रेन काफी तेजी से रफ्तार पकड़ती है और उतनी ही तेजी से ये रोकी भी जा सकती है।
-लखनऊ मेट्रो ट्रैक पर 80 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है, पर अभी इसे इतनी स्पीड से चलाया नहीं जाएगा।
-पहले फेज में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो चलाने की जो तैयारी है उसमें इसकी स्पीड 40 से 45 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत