1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BSP नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा आरोप,कहा-'धांधली और धनबल के जरिए चुनाव जीता'

BSP नेता सतीश चंद्र मिश्रा का बड़ा आरोप,कहा-'धांधली और धनबल के जरिए चुनाव जीता'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2018 11:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 12:07 am IST

बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी पर धनबल और स्टेट के पावर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Satish chandra mishra- India TV Hindi
Satish chandra mishra Image Source : ANI

लखनऊ: बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी पर धनबल और स्टेट के पावर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली कर बीएसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को हराया गया। सतीश मिश्रा ने कहा कि हमारे दो लोग जो जेल में थे उनको बाहर आने नहीं दिया गया। मुख्तार अंसारी के लिए कोर्ट का ऑर्डर भी था लेकिन उन्हे वोट डालने के लिए आने से रोका गया।

सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इसके लिए पूरा षडयंत्र रचा गया जबकि इससे पहले के सभी चुनाव में वे वोट देने के लिए उन्हें इजाजत मिलती रही है। मुख्तार अंसारी को हर चुनाव में जेल से लाकर वोट डलवाया गया। हमलोगों ने चुनाव आयोग से भी गुहार लगाई लेकिन कोई असर नहीं हुआ। सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हमारे दो एमएलए को पुलिसबल के द्वारा उठवा लिया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हारी हुई सीट को ताकत के बल पर जीतने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि काउंटिंग में जितनी धांधली हुई उतनी कभी नहीं हुई थी। वहीं बीएसपी के लालजी वर्मा ने भी काउंटिंग के दौरान धांधली का आरोप लगाया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत