1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. SP-BSP को एक और करारा झटका, इस निर्दलीय MLA का वोट भी ‘महाराज जी’ को

SP-BSP को एक और करारा झटका, इस निर्दलीय MLA का वोट भी ‘महाराज जी’ को

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2018 11:56 am IST,  Updated : Mar 23, 2018 11:58 am IST

बीएसपी विधायक अनिल सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल के घोषित तौर पर बीजेपी के खेमे में आने के बाद निर्दलियों के वोट भी सत्ताधारी पार्टी के पाले में जाते दिख रहे हैं...

Independent MLA Amanmani Tripathi extents his support to BJP- India TV Hindi
Independent MLA Amanmani Tripathi extents his support to BJP

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जारी मतदान बेहद ही दिलचस्प हो गया है। बीएसपी विधायक अनिल सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल के घोषित तौर पर बीजेपी के खेमे में आने के बाद निर्दलियों के वोट भी सत्ताधारी पार्टी के पाले में जाते दिख रहे हैं। नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के 9वें उम्मीदवार अनिल अग्रवाल के राज्यसभा में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत होती जा रही हैं।

इंडिया टीवी से बात करते हुए अमनमणि त्रिपाठी ने कहा, ‘जो महाराज जी का आदेश होगा हम उसका पालन करेंगे। अभी आप होशियार हैं समझ सकते हैं। हमारे लिए गौरव का विषय है कि गोरखपुर के गोरखनाथ पीठ के पीठाश्वर इस प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। आज नवरात्र का त्योहार है, पूजा करके हम आ ही रहे हैं। मंदिर में जाकर दान-दक्षिणा चढ़ाया जाता है और हम भी दान-दक्षिणा चढ़ाने आए हैं। इसलिए जो महाराज जी कहेंगे हम उसका पालन करेंगे।’ अमनमणि त्रिपाठी के बीजेपी के पाले में जाने के साथ ही पार्टी की उम्मीदों को भी मजबूती मिली है। 

वहीं, राजा भैया के वोट पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, राजा भैया भी बीजेपी के उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं। हालांकि राजा भैया ने गुरुवार शाम तक अपना वोट समाजवादी पार्टी उम्मीदवार जया बच्चन को ही देने की बात कही थी। यदि राजा भैया भी बीजेपी के खेमे में आते हैं तो एक और निर्दलीय विधायक विनोद सरोज भी बीजेपी के पाले में आ सकते हैं। विनोद सरोज को राजा भैया का समर्थक माना जाता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत