1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

नोएडा: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 29, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 01:33 pm IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी के पास आज सुबह एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में इस पर सवार दो छात्रों की माौत हो गयी। वहीं, थाना फेस- 3 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सोरखा गांव के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

नोएडा: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत- India TV Hindi
नोएडा: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत Image Source : PTI/FILE

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी के पास आज सुबह एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने की घटना में इस पर सवार दो छात्रों की माौत हो गयी। वहीं, थाना फेस- 3 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में सोरखा गांव के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलकित कुमार सिंह तथा विश्वजीत आज सुबह एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर स्वर्ण नगरी के सामने से गुजर रहे थे कि तेज ​गति होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई तथा डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल पुलकित तथा विश्वजीत को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र थे जो ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दोनों क्रमश: बिहार और झारखंड के रहने वाले थे । मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में थाना फेस -3 क्षेत्र के सोरखा गांव के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहुल को टक्कर मार दिया जिससे इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत