1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP : यहां मुस्लिम समुदाय ने गाय के दूध से खोला रोजा

UP : यहां मुस्लिम समुदाय ने गाय के दूध से खोला रोजा

 Written By: IANS
 Published : Jun 14, 2017 06:30 pm IST,  Updated : Jun 14, 2017 06:30 pm IST

RSS से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तरफ से एक रोजा इफ्तार कार्यक्रम खासा चर्चा में है, क्योंकि इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में लोगों ने गाय के दूध से रोजा खोला

Rashtriya muslim manch- India TV Hindi
Rashtriya muslim manch

लखनऊ: रमजान के महीने में रोजा इफ्तार के तमाम कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़े राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की तरफ से एक रोजा इफ्तार कार्यक्रम खासा चर्चा में है, क्योंकि इस रोजा इफ्तार कार्यक्रम में लोगों ने गाय के दूध से रोजा खोला। मंच के प्रांत संयोजक हसन कौसर द्वारा यहां बालागंज कार्यालय में मंगलवार शाम यह रोजा इफ्तार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुरुषों के साथ काफी संख्या में महिलाओं ने भी शिरकत की। इस दौरान रोजादारों ने गाय के दूध से रोजा खोला। अन्य समुदाय के लोगों ने भी रोजा इफ्तार में हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम के बारे में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक संत मुरारी दास ने गौ माता के दूध का महत्व बताते हुए गौमांस के सेवन से बचने की सलाह दी है।उन्होंने कहा, "गाय का मांस सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन इसका दूध अमृत के समान है। पवित्र किताबों में भी इसका स्पष्ट उल्लेख है।" मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने पिछले साल बकरीद के मौके पर ऐलान किया था कि वे बकरे की बलि नहीं देंगे। उन्होंने पांच किलोग्राम बकरे के आकार का केक बनवाया था और मंच के अवध प्रांत दफ्तर में उसे काटा था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत