1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. संजय सिंह को जिंदा जलाकर मारने की धमकी, कहा- इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं

संजय सिंह को जिंदा जलाकर मारने की धमकी, कहा- इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 18, 2021 09:47 pm IST,  Updated : Jan 18, 2021 09:47 pm IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है।

संजय सिंह को जिंदा जलाकर मारने की धमकी, कहा- इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं- India TV Hindi
संजय सिंह को जिंदा जलाकर मारने की धमकी, कहा- इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं Image Source : PTI

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि एक हिन्दुवादी संगठन ने उन्हें फोन पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सोमवार को बताया कि संजय सिंह के सहयोगी के फोन पर एक शख्स ने फोन कर कहा कि वह हिंदू वाहिनी से बोल रहा है और संजय सिंह को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला देगा। 

इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। इन बंदर घुड़कियों से डरने वाला नहीं। जला दो, या मार दो, जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाता रहूंगा।’’ सभाजीत सिंह ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे कायरतापूर्ण हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे ओछे कृत्य से हम पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। आम आदमी पार्टी गरीबों-मजलूमों के हक में हमेशा आवाज उठाती है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। इन कायरतापूर्ण हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं।’’ सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत