1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में योगी सरकार, इन सरकारी विभागों में निकली है बंपर भर्तियां

रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में योगी सरकार, इन सरकारी विभागों में निकली है बंपर भर्तियां

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2020 05:29 pm IST,  Updated : Dec 24, 2020 05:29 pm IST

UPSSSC Recruitment 2021: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिये खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन रोज़गार के तहत साल 2020 में लाखों की संख्या में नौकरियां देने के बाद एक बार फिर योगी सरकार अगले साल यानी वर्ष 2021 में युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आ रही है।

Sarkari naukri in UP government: UPSSC creates more than 5 thousand vacancies- India TV Hindi
Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिये खुशखबरी है। Image Source : PTI

UPSSSC Recruitment 2021​: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिये खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन रोज़गार के तहत साल 2020 में लाखों की संख्या में नौकरियां देने के बाद एक बार फिर योगी सरकार अगले साल यानी वर्ष 2021 में युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आ रही है। इस तरह योगी सरकार देश में सबसे ज़्यादा नौकरियां देने के रिकार्ड की तरफ भी बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) वर्ष 2021 में 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियों की तैयारियों में जुट गया है। अप्रैल 2021 में इन भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है जबकि मुख्य परीक्षा मई तक कराकर भर्ती पूरी कर ली जाएगी और अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।

ये भी पढ़े: HSRP in Delhi: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

आयोग को भर्ती संबंधी अधिकतर विभागों के प्रस्ताव मिल गए हैं। शैक्षिक योग्यता के आधार पर इसे ग्रुप में बांटा जा रहा है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इस तरह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार साल की शुरुआत में ही हजारों नौकरियां देने की तैयारी में है।

इन विभागों में होने वाली है भर्ती

  1. लेखपाल -7882
  2. बेसिक शिक्षा -1055
  3. माध्यमिक शिक्षा- 500
  4. विभिन्न विभागों में लिपिक -7000
  5. लेखा परीक्षक- 1303
  6. ग्राम्य विकास-1665
  7. परिवार कल्याण- 9222
  8. बाल विकास-पुष्टाहार-3448
  9. नगर निकाय- 383

ये भी पढ़े: पैसे से भरा बैग लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ा, करने लगा 500 के नोटों की बारिश

बता दें कि योगी सरकार ने पिछले 4 साल में राज्य में लगभग 4 लाख लोगों को नौकरी दी है, जो बाकी राज्यों से काफी ज्यादा है। गौरतलब है कि कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार की भर्ती प्रक्रिया नहीं थमी थी, इसलिए आज उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाला राज्य बन गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत