1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में नहीं थम रहा अपराध, चाकू और फावड़े से प्रहार कर दुकानदार की कर दी गई हत्या

यूपी में नहीं थम रहा अपराध, चाकू और फावड़े से प्रहार कर दुकानदार की कर दी गई हत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2019 04:22 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 04:22 pm IST

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कस्बा अमीनगर सराय में एक बुजुर्ग किराना दुकानदार की चाकू और फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई है । 

killed- India TV Hindi
यूपी में नहीं थम रहा अपराथ Image Source : INDIA TV

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कस्बा अमीनगर सराय में एक बुजुर्ग किराना दुकानदार की चाकू और फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी गई है । पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि मरने वाले दुकानदार की पहचान भंवर सिंह यादव (75) के रूप में की गयी है । यादव ने सिंचाई विभाग से रिटायर होने के बाद कस्बा अमीनगर सराय में किराने की दुकान खोल रखी थी।

पांडेय ने बताया कि फिलहाल भंवर सिंह परिवार के साथ महावीर कालोनी, मेरठ में रहते थे और भंवर सिंह प्रतिदिन मेरठ से अपने किराना स्टोर पर आते थे । उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे लहूलुहान हालत में भंवर सिंह का शव उनकी दुकान पर मिला । उन्होंने बताया कि पुलिस ने खून से सने फावड़े और चाकू कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है । पांडेय ने बताया कि मृतक के पोते सार्थक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है । 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत