1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा है: स्वतंत्र देव सिंह

लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परम्परा है: स्वतंत्र देव सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 03:51 pm IST

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर रही हैं।

Swatantra Dev Singh- India TV Hindi
Newly-appointed BJP state President Swatantra Dev Singh. Image Source : SOCIAL MEDIA

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि वह सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर रही हैं। सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि प्रियंका पीड़ित परिवारों के साथ सहानुभूति दिखाने का ढोंग कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लाशों पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा, "श्रीमती प्रियंका वाड्रा की भेंट पीड़ित परिवारों से करा दी गई है। इसके बावजूद वह राजनीति कर रही हैं और इसी कारण अब भी धरने पर बैठी हुई हैं। यह कृत्य गरीबों की पीड़ा पर राजनीतिक रोटियां सेकने जैसा है और कांग्रेस को इससे परहेज करना चाहिए।"

सिंह ने कहा, "ऐसा लगता है कि कांग्रेस नेता यह चाहते हैं कि वहां का माहौल और बिगड़े। उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।"

उन्होंने सोनभद्र की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया और इस घटना के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना पर राज्य सरकार ने तत्काल तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोषी अधिकारियों को निलम्बित किया तथा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों 50-50 हजार रूपये दिये जाने के निर्देश दिए है। सिंह ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि कांग्रेस 1955 से अब तक किए गए अपने पापों को छुपाने के लिए अनाप-शनाप आरोप लगा रही हैं । 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत