1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कम नहीं हो रहीं आजम खान की मुश्किलें, पुलिस ने उनकी बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

कम नहीं हो रहीं आजम खान की मुश्किलें, पुलिस ने उनकी बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 08:40 pm IST

रामपुर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की बहन निखत अखलाक को जौहर यूनिवर्सिटी मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। निखत अखलाक जोहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष हैं।

Azam Khan- India TV Hindi
सपा नेता आजम खान (फाइल फोटो) Image Source : SOCIAL MEDIA

रामपुर। समाजवादी पार्टी के मुस्लिम चेहरे और रामपुर के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने पहले ही आजम खान के खिलाफ जमीन कब्जाने के कई मामले दर्ज किए हुए हैं, अब रामपुर पुलिस ने आजम खान की बहन निकहत अफलाक को पुलिस द्वारा शुक्रवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

उनकी बहन नसरीन ने कहा, "चार-पांच जीप में पुलिस आई और मेरी बहन को ले गई। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी या हिरासत के लिए कारण नहीं बताया। मैं जब वहां पहुंची तो हर जगह खाना बिखरा हुआ था। यहां तक कि उन्होंने उसे बुरका भी पहनने की इजाजत नहीं दी। वह एक वरिष्ठ नागरिक हैं, उनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है और उनकी सेहत ठीक नहीं रहती।"

रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि निकहत अफलाक जौहर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष हैं और हमें आजम खान द्वारा 'जमीन हथियाने' को लेकर किसानों द्वारा दर्ज शिकायत के बारे में पूछताछ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, "हम सभी मानवाधिकारों का ख्याल रख रहे है और उनसे सिर्फ जानकारी चाहते हैं।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत