1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सोनभद्र हत्याकांड: सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम और डीजीपी से कही यह बात

सोनभद्र हत्याकांड: सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम और डीजीपी से कही यह बात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2019 05:09 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 05:12 pm IST

सोनभद्र जिले के उम्भा गांव दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

Yogi Aditynath File Photo- India TV Hindi
Yogi Aditynath File Photo

नई दिल्ली: सोनभद्र जिले के उम्भा गांव दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना में 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक जताया है। सीएम योगी ने सोनभद्र के जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि इस घटना में जो भी घायल हुए हैं उनके इलाज की तत्काल समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने डीजीपी को भी निर्देश दिया कि वे खुद इस केस को मॉनिटर करें और अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। 

आपको बता दें कि घोरावल कोतवाली इलाक़े के उभ्भा गांव में जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच फायरिंग हुई। इस फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। फायरिंग की सूचना के बाद घोरावल पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी भी घठनास्थल पर पहुंच चुके हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत