1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. भदोही: नाबालिग छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका

भदोही: नाबालिग छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 05:31 pm IST

भदोही , सुरयावा थानाक्षेत्र में गुरूवार को नाबालिग छात्र का शव बरामद हुआ ।

body of minor student recovered- India TV Hindi
body of minor student recovered

भदोही , सुरयावा थानाक्षेत्र में गुरूवार को नाबालिग छात्र का शव बरामद हुआ । मृतक के सिर पर चोट के और गले पर रस्सी से कसने के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है ।पुलिस ने बताया कि अमित कुमार पाठक :17: बुधवार शाम घर से निकला था । देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की ।  

उन्होंने बताया कि अमित का शव उसके गांव मनीगंज से दूर महुवापुर गाँव में एक सुनसान जगह मिला । अमित के सिर पर चोट और गले पर रस्सी से कसने का निशान पाया गया है । 

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है । 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत