1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इस शहर में एक बालक ने की थी कठोर तपस्या, ध्रुवतारा बनकर अमर हो गया

इस शहर में एक बालक ने की थी कठोर तपस्या, ध्रुवतारा बनकर अमर हो गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2017 07:59 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 07:59 pm IST

इसी स्थान पर ध्रुव ने जन्म लेकर परमात्मा की प्राप्ति के लिए बाल्यकाल में कठोर तप किया और ध्रुवतारा बनकर अमरत्व की प्राप्ति की। इस शहर की स्थापना सचेन्दी राज्य के राजा हिन्दू सिंह ने की थी।

Kanpur- India TV Hindi
Kanpur

कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर पश्चिम स्थित यह नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)  

मान्यता है इसी स्थान पर ध्रुव ने जन्म लेकर परमात्मा की प्राप्ति के लिए बाल्यकाल में कठोर तप किया और ध्रुवतारा बनकर अमरत्व की प्राप्ति की। इस शहर की स्थापना सचेन्दी राज्य के राजा हिन्दू सिंह ने की थी। कानपुर का मूल नाम 'कान्हपुर' था। 1773 की संधि के बाद यह नगर अंग्रेजों के शासन में आया, फलस्वरूप 1778 ई. में यहां अंग्रेज छावनी बनी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ के साथ-साथ कानुपर भी अग्रणी रहा। 

नाना साहब के नेतृत्व में भारतीय वीरों ने अनेक अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया। इन्होंने नगर के अंग्रेजों का सामना जमकर किया किंतु संगठन की कमी और अच्छे नेताओं के अभाव में ये पूर्णतया दबा दिए गए। चमड़े के कारबार का यह उत्तर भारत का सबसे प्रधान केंद्र है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत