1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: इबादतगाह में फेंका मांस, नमाजी को मारी गोली

UP में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश: इबादतगाह में फेंका मांस, नमाजी को मारी गोली

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2017 05:19 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 05:19 pm IST

उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र में एक इबादतगाह के अंदर कथित रूप से मांस फेंकेने और नमाज पढ़कर निकल रहे एक बुजुर्ग को गोली मारे जाने के बाद तनाव व्याप्त हो गया।

gun firing- India TV Hindi
gun firing

मऊ: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र में एक इबादतगाह के अंदर कथित रूप से मांस फेंकेने और नमाज पढ़कर निकल रहे एक बुजुर्ग को गोली मारे जाने के बाद तनाव व्याप्त हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने आज यहां बताया कि कल देर रात सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में मोटरसाइकिल सवार दो युवक आये और एक इबादतगाह में मांस फेंक दिया और नमाज पढ़कर निकल रहे यूनुस (70) नामक बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उोजित हो रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी ये नहीं पता है कि वारदात को अंजाम देने वाले कौन लोग थे। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इलाके में शांति है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत