1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से झोपड़ी में लगी भयानक आग, 2 किसानों की मौत

यूपी: ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से झोपड़ी में लगी भयानक आग, 2 किसानों की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2021 11:26 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 11:26 am IST

उत्तर प्रदेश में एटा जिले के पिपहारा गांव में खेत पर बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से दो किसानों की जलकर मौत हो गई है।

यूपी: ठंड से बचने के...- India TV Hindi
यूपी: ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी से झोपड़ी में लगी भयानक आग, 2 किसानों की मौत Image Source : IANS (REPRESENTATIONAL IMAGE)

एटा (उप्र): उत्तर प्रदेश में एटा जिले के पिपहारा गांव में खेत पर बनाई गई झोपड़ी में आग लगने से दो किसानों की जलकर मौत हो गई है। यह घटना बुधवार तड़के हुई। आग में झुलसकर मरने वालों की पहचान कालीचरण (45) और उनके दोस्त राधेश्याम (35) के रूप में की गई।

कालीचरण के बड़े भाई शिवपाल के मुताबिक, ठंड से निजात पाने के लिए इन्होंने अंगीठी जलाई थी, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। बाद में शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा, "दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनके परिवार के सदस्यों और गांव वालों का कहना है कि इन दोनों के द्वारा जलाई गई अंगीठी से झोपड़ी में आ लग गई। मामले की जांच की जा रही है। कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत