1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव: पीड़ित लड़की के चाचा का पेरोल मंजूर, जेल से छूटकर अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे

उन्नाव: पीड़ित लड़की के चाचा का पेरोल मंजूर, जेल से छूटकर अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2019 11:43 am IST,  Updated : Jul 30, 2019 12:50 pm IST

मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित लड़की के चाचा को जेल से छोड़ा जा रहा है, उन्होंने पेरोल के लिए आवेदन किया था और उनका आवेदन मंजूर हो गया है। 

खुलासा! उन्नाव दुर्घटना में लिप्त ट्रक सपा नेता का, धरने पर पीड़ित परिवार- India TV Hindi
खुलासा! उन्नाव दुर्घटना में लिप्त ट्रक सपा नेता का, धरने पर पीड़ित परिवार

नई दिल्ली: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की सड़क दुर्घटना मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि पीड़िता की कार की टक्कर जिस ट्रक से हुई थी, वह ट्रप एक समाजवादी पार्टी (सपा) नेता का है। संयोग से दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग करने वाली पहली पार्टी अखिलेश यादव की अगुआई वाली सपा ही है। 

Related Stories

बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर और मालिक से कुलदीप सेंगर के संबंध हैं। हालांकि ट्रक मालिक के भाई नंद किशोर पाल ने बीजेपी विधायक से संबंधों से इनकार किया है। ट्रक मालिक के भाई नंद किशोर पाल खुद समाजवादी पार्टी के नेता हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। दुर्घटना में पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे और पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई। प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने का औपचारिक निवेदन सोमवार मध्य रात्रि केंद्र के पास भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा, "सरकार ने अपराध मामला संख्या 305/2019 यू/एस 302/307/506/120बी आईपीसी गुरबख्सगंज जिला रायबरेली की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार को औपचारिक निवेदन भेज दिया गया है।"

सोमवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने कहा कि अगर आग्रह किया जाता है तो राज्य सरकार दुर्घटना की सीबीआई जांच को तैयार है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कुलदीप सेंगर पर लड़की से दुष्कर्म का आरोप है और उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वह जेल में है। सूत्रों ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सपा नेता नंदू पाल का है।

पाल सपा की फतेहपुर जिला इकाई के नेता हैं और उनकी पत्नी रमाश्री पाल सपा की टिकेट पर असोथर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख चुनी गई थीं। उनके तीन भाइयों- देवेंद्र पाल, मुन्ना पाल और दिलीप पाल के पास 27 ट्रक हैं।

वहीं रेप केस की पीड़ित ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसकी मौसी और चाची की मौत हो चुकी है। मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए पीड़ित लड़की के चाचा को जेल से छोड़ा जा रहा है, उन्होंने पेरोल के लिए आवेदन किया था और उनका आवेदन मंजूर हो गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत