1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में दूल्हे को गुटखा खाते देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

यूपी में दूल्हे को गुटखा खाते देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2021 09:25 pm IST,  Updated : Jun 09, 2021 09:25 pm IST

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पिछले दिनों एक दूल्हे के नशे में आने पर दुल्हन के शादी से मना करने का मामला सामने आया था।

Gutkha Marriage, Bride Gutkha Marriage, Groom Gutkha Marriage, Ballia Gutkha Marriage- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। Image Source : PIXABAY REPRESENTATIONAL

बलिया: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पिछले दिनों एक दूल्हे के नशे में आने पर दुल्हन के शादी से मना करने का मामला सामने आया था। ऐसे ही एक अन्य मामले में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। मनियार थाना के अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से 5 जून को होनी थी। हालांकि, जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने देखा कि वह गुटखा चबा रहा है।

दूल्हे को गुटखा खाते देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद सारी रस्में रोक दी गईं। घंटों की जिद के बाद जब दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया, तो शादी को रद्द कर दिया गया और परिवारों ने एक-दूसरे से पहले मिले उपहारों को वापस करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के द्वारा शादी से इनकार करने पर थोड़ी देर वहां हंगामा भी हुआ, लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों द्वारा दखल देने के बाद मामला खत्म हो गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

पिछले हफ्ते प्रतापगढ़ जिले में एक दुल्हन जब शादी करने से मना कर दिया था जब दूल्हा नशे की हालत में शादी करने पहुंचा और उसने उसे अपने साथ नाचने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया था। जैसे ही स्थिति खराब हुई वैसे ही पुलिस को बुलाया गया और उनके हस्तक्षेप पर दूल्हे के परिवार ने शादी में मिले उपहार वापस करने पर सहमति व्यक्त की। (IANS)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत