1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्नी की जीत का जश्न मना रहे सपा नेता मिठाई खाने के बाद अस्पताल में भर्ती, जहर की आशंका

पत्नी की जीत का जश्न मना रहे सपा नेता मिठाई खाने के बाद अस्पताल में भर्ती, जहर की आशंका

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2017 08:45 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 08:45 pm IST

मिठाई खाने के बाद अब्बासी को उल्टियां होने लगीं। आशंका जताई गई है कि मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया...

sweet- India TV Hindi
sweet

मेरठ: समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित पार्षद के पति को जीत की मिठाई खाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई गई है कि उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। फिलहाल, पार्षद पति की हालत खतरे के बाहर बताई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने तहरीर के आधार पर बताया कि हाजी शाहिद अब्बासी तीन बार सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव जीत चुके थे। इस बार उनका वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नी नाजरीन चुनाव जीती थी। जीतने के बाद शनिवार रात हाजी शाहिद अब्बासी अपने वार्ड में लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान किसी ने उन्हें मिठाई खिलाई।

उन्होंने बताया कि मिठाई खाने के बाद अब्बासी को उल्टियां होने लगीं। आशंका जताई गई है कि मिठाई में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया गया। तबियत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल नजदीकी निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों के अनुसार मामला फूड प्वाइजनिंग या फिर जहर का है। घटना के संबंध में पूर्व पार्षद हाजी शाहिद अब्बासी के भाई मोहम्मद आबिद ने पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत