1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP : सीएम योगी ने सुनी जनता की गुहार, कार्रवाई के दिए निर्देश

UP : सीएम योगी ने सुनी जनता की गुहार, कार्रवाई के दिए निर्देश

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2017 11:39 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 11:39 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता से मुलाकात की। किसी ने आवास, इलाज तो किसी ने अपने पुत्र की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई।

Janta Durbar- India TV Hindi
Janta Durbar Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर जनता से मुलाकात की। किसी ने आवास, इलाज तो किसी ने अपने पुत्र की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बनें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से काम करें। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

वाराणसी से आईं रमा देवी ने मुख्यमंत्री से अपने पुत्र की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने का अनुरोध किया, वहीं बहराइच से आए राजकुमार ने इलाज के लिए मदद का आग्रह किया। लखनऊ से आए रमजान ने आवास दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रिकॉर्ड आवेदन, जानिए कितना खर्च आता है इस यात्रा में

इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत