1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, UP के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी जानकारी

अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, UP के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2021 08:19 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 08:19 pm IST

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोध कार्य होगा।

अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, UP के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी जानकारी- India TV Hindi
अयोध्या में बनेगा श्रीराम विश्वविद्यालय, UP के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दी जानकारी Image Source : @DRDINESHBJP

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोध कार्य होगा। शर्मा शनिवार को आगरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 

डॉ.शर्मा ने अपनी सरकार की चार साल की उपलब्धियां को गिनाते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द कम होने के संकेत दिए। उन्होंने कहा,‘‘एक जगह दाम बढऩे को महंगाई कहना उचित नहीं है। सरकार और कितनी व्यवस्थाएं कर रही है, उस पर ध्यान भी देना चाहिए।’’ 

समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के साथ गठबंधन के दौरान राहुल-अखिलेश की जोड़ी फ्लाप रही है और अब अखिलेश-जयंत की जोड़ी भी फ्लाप रहेगी और हार के बाद यह जोड़ी अपने आप टूट जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इस बार विपक्ष में मुकाबला मुख्य विपक्षी दल बनने के लिए है। 

डॉ.शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमारा नारा था अबकी बार 300 पार और अब नारा है अबकी बार पहले से भी ज्यादा पार। डॉ. शर्मा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम विश्वविद्यालय बनेगा जहां पर वैदिक गणित, वेदों, कर्मकांड, गीता और अन्य ग्रंथों पर शोधकार्य होगा। उन्होंने जिला योजना की बैठक के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्य गिनाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चार साल में बेरोजगारी कम हुई है और हर व्यक्ति की आय दोगुना हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 4.1 प्रतिशत रह गई है जबकि 207 में यह 17.4 प्रतिशत थी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत