1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election 2017: डिंपल कन्नौज के बदले आगरा से करेंगी प्रचार अभियान का आगाज

UP Election 2017: डिंपल कन्नौज के बदले आगरा से करेंगी प्रचार अभियान का आगाज

 Written By: IANS
 Published : Feb 08, 2017 08:19 am IST,  Updated : Feb 08, 2017 08:19 am IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव बुधवार से प्रचार अभियान शुरू करने जा रही हैं। डिंपल यादव बुधवार को आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगी।

Dimple Yadav- India TV Hindi
Dimple Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव बुधवार से प्रचार अभियान शुरू करने जा रही हैं। डिंपल यादव बुधवार को आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगी। उनके साथ पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी रहेंगी।

इससे पहले डिंपल बुधवार को कन्नौज के छिबरामऊ में जनसभा करने वाली थीं। लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर उनके जनसभा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया, जिसके बाद डिंपल, जया बच्चन के साथ आगरा में सभा करेंगी।

सपा ने अभी तक जारी सभी स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव और जया बच्चन का नाम शामिल कर रखा है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने ज्यादातर ऐसी सीटों पर ही डिंपल को प्रचार के लिए उतारने का फैसला किया है, जहां समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसी क्रम में वह अपने अभियान की शुरुआत आगरा से करेंगी।

डिंपल यादव व जया बच्चन का संयुक्त चुनावी भ्रमण आठ फरवरी को आगरा विधानसभा बाह में 12 बजे होगा। यहां अंशू रानी निषाद सपा की प्रत्याशी हैं। इसके बाद वह एत्मादपुर विधानसभा में राजबेटी देवी के लिए, आगरा छावनी में प्रत्याशी ममता टपलू के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत