1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Election: प्रियंका केवल रायबरेली, अमेठी में प्रचार करेंगी

UP Election: प्रियंका केवल रायबरेली, अमेठी में प्रचार करेंगी

 Written By: IANS
 Published : Jan 24, 2017 07:15 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 07:15 pm IST

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, "प्रियंका गांधी वाड्रा केवल अमेठी और रायबरेली में ही प्रचार करेंगी। यह उनका फैसला है और हमने हमेशा उनकी निजता का सम्मान किया है।"

Priyanka Gandhi- India TV Hindi
Priyanka Gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में ही प्रचार करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया, "प्रियंका गांधी वाड्रा केवल अमेठी और रायबरेली में ही प्रचार करेंगी। यह उनका फैसला है और हमने हमेशा उनकी निजता का सम्मान किया है।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उत्तरप्रदेश में रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस के मजबूत गढ़ रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि प्रियंका पूरे राज्य में प्रचार करें। उन्होंने कहा, "अगर वह अन्य क्षेत्रों में भी प्रचार का फैसला करेंगी, तो हम आपको सूचित करेंगे।"

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत