1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आज यूपी आएंगी 5 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, गुजरात महाराष्ट्र से आए मजदूरों के लिए लगाई गई 10 हजार बसें

आज यूपी आएंगी 5 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें, गुजरात महाराष्ट्र से आए मजदूरों के लिए लगाई गई 10 हजार बसें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 12:14 pm IST,  Updated : May 04, 2020 12:14 pm IST

उत्तर प्रदेश में प्रवासी कामगार श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। आज भी 5 ट्रेन गुजरात महाराष्ट्र और कर्नाटक से प्रवासी कामगार मजदूरों को लेकर प्रदेश में आएंगी।

Shramik Special Trains- India TV Hindi
Shramik Special Trains Image Source : AP

उत्तर प्रदेश में प्रवासी कामगार श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। आज भी 5 ट्रेन गुजरात महाराष्ट्र और कर्नाटक से प्रवासी कामगार मजदूरों को लेकर प्रदेश में आएंगी। राज्य में बड़ी संख्या में मजदूरों की आमद को देखते हुए राज्य शासन ने खास इंतजाम ​किए हैं। टीम - 11 की बैठक में सीएम योगी ने बनाई प्रवासी कामगारों/ श्रमिकों को घरों तक सुरक्षित पहुँचाने की रणनीति बनाई है। मजदूरों को इनके गृह जिले तक पहुंचाने के लिए 10000 बसें लगाई गई हैं। वहां इन्हें शासन के क्वरंटाइन सेंटर ले जाया जाएगा। वहां हेल्थ चेक अप होगा।

मुख्यमंत्री के आदेश पर पूरे प्रदेश में 50,000 से अधिक मेडिकल टीम इस कार्य में लगी है जो हॉटस्पॉट, क्वरंटाइन सेंटर में स्क्रीनिंग चेकअप टेस्टिंग कर रहे हैं। 11 लाख लोगों की व्यवस्था क्वरंटाइन सेंटर शेल्टर होम में की है। वहां उन्हें कम्युनिटी किचन के जरिए भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। 

कम्युनिटी किचन पहले से ही जियो टैग किए गए हैं अब क्वरंटाइन सेंटर भी जियो टैग किए जा रहे हैं। चेकअप में स्वस्थ पाए गए लोगों को खाद्यान्न और भरण-पोषण भत्ता देकर घर भेजा जाएगा। जो लोग चेकअप में अस्वस्थ पाए जाएंगे उन्हें हेल्थ सेंटर में उपचार के लिए भेजा जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत