1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रेमी के साथ भागी बुआ, रास्ते में न हो परेशानी इसलिए 3 साल की भतीजी को किया अगवा

प्रेमी के साथ भागी बुआ, रास्ते में न हो परेशानी इसलिए 3 साल की भतीजी को किया अगवा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2021 02:53 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 02:53 pm IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर के एक मोहल्ले से अपहृत तीन साल की बच्ची को पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया और इस सिलसिले में पुलिस ने उसके अपहरण के आरोप में उसकी बुआ को उसके प्रेमी के साथ संग गिरफ्तार किया है।

प्रेमी के साथ भागी बुआ,...- India TV Hindi
प्रेमी के साथ भागी बुआ, रास्ते में न हो परेशानी इसलिए 3 साल की भतीजी को किया अगवा Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

फतेहपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के फतेहपुर शहर के एक मोहल्ले से अपहृत तीन साल की बच्ची को पुलिस ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर से बरामद कर लिया और इस सिलसिले में पुलिस ने उसके अपहरण के आरोप में उसकी बुआ को उसके प्रेमी के साथ संग गिरफ्तार किया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने शनिवार को बताया कि फतेहपुर शहर के शांति नगर मुहल्ले की रहने वाली सहायक अध्यापिका की तीन साल की बच्ची मान्या तिवारी को तांबेश्वर मुहल्ले में रह रही उसकी बुआ निशू द्विवेदी (20) ने दो मार्च की दोपहर कथित रूप से अपहरण कर पंजाब के जालंधर शहर में रह रहे अपने प्रेमी के पास चली गई थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की निगरानी टीम ने शुक्रवार को जालंधर पहुंच कर अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया तथा इस सिलसिले में निशू और उसके प्रेमी नवदीप सिंह उर्फ गिन्नी (25) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी के अनुसार पूछताछ में निशू ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करने के इरादे से घर से भागी थी और बच्ची को इसलिए साथ ले गई थी ताकि रास्ते में जाने और किसी होटल में दोनों पति-पत्नी के रूप में रुक सकें और किसी को शक न हो और बच्ची को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है और निशू व उसके प्रेमी नवदीप सिंह उर्फ गिन्नी को आज संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत