1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में मोदी की मेगा रैली का प्लान बना रही बीजेपी, जल्द तय होंगी तारीखें

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में मोदी की मेगा रैली का प्लान बना रही बीजेपी, जल्द तय होंगी तारीखें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2021 03:52 pm IST,  Updated : Oct 16, 2021 03:52 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जल्द ही यूपी के मिशन 2022 की शुरुआत कर सकते हैं। वाराणसी में नरेंद्र मोदी की बड़ी चुनावी रैली होगी। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है।

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में मोदी की मेगा रैली का प्लान बना रही बीजेपी, जल्द तय होंगी तारीखें- India TV Hindi
यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में मोदी की मेगा रैली का प्लान बना रही बीजेपी, जल्द तय होंगी तारीखें Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जल्द ही यूपी के मिशन 2022 की शुरुआत कर सकते हैं। वाराणसी में नरेंद्र मोदी की बड़ी चुनावी रैली होगी।हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जल्द ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक विशाल रैली आयोजित करने की योजना बना रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी रैली की तारीख अभी तय नहीं हुई है। 

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई पीएम मोदी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशाल जनसभा को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ तारीखों पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की वाराणसी में रैली का कदम कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा 10 अक्टूबर को काशी में एक विशाल सभा को संबोधित करने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि वाराणसी में प्रधानमंत्री की रैली से राज्य में अगले साल यानी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उसकी संभावना बढ़ेगी। (इनपुट- ANI)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत