1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1647 नए मामले, संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत

उत्तर प्रदेश में सामने आए Coronavirus के 1647 नए मामले, संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2020 10:21 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 10:21 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 7231 हो गई है। वहीं, इसी अवधि में 1647 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

UP reports 25 more COVID-19 deaths, 1,647 fresh cases- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई। Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 25 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 7231 हो गई है। वहीं, इसी अवधि में 1647 नये कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं, जिसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 4,99,199 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य व चिकित्‍सा) आलोक कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में मिले 1647 संक्रमितों के सापेक्ष इसी अवधि में 1895 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

उन्‍होंने बताया कि अब तक 4,69,003 संक्रमित उपचार के बाद घर भेजे जा चुके हैं। कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 94 प्रतिशत हो गई है। उन्‍होंने बताया कि मौजूदा समय में राज्‍य में कुल 22965 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 10062 संक्रमित घरों पर ही पृथक-वास में हैं। अधिकारी के मुताबिक अब तक कुल 1.62 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों का परीक्षण किया गया है जबकि पिछले 24 घंटे में एक लाख 38 हजार से ज्‍यादा नमूनों की जांच हुई है।

स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 207, गौतमबुद्धनगर में 163 और मेरठ में 102 संक्रमित पाये गये हैं। इसी अवधि में मेरठ और प्रयागराज में तीन-तीन तथा लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी और शाहजहांपुर में संक्रमण से दो-दो मौतें हुई हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे तीन चार जिलों को छोड़ दिया जाए तो बाकी जगह संक्रमितों की संख्‍या निरंतर कम हो रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत