1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: बैग में भ्रूण लेकर पुलिस थाने पहुंची युवती, बलात्कार का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश: बैग में भ्रूण लेकर पुलिस थाने पहुंची युवती, बलात्कार का आरोप लगाया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 09:12 am IST,  Updated : Jul 23, 2018 09:13 am IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 19 वर्षीय एक युवती बैग में भ्रूण लेकर थाने पहुंची और एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.....

बैग में भ्रूण लेकर...- India TV Hindi
बैग में भ्रूण लेकर पुलिस थाने पहुंची युवती, बलात्कार का आरोप लगाया (फोटो, पीटीआई)

अमरोहा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 19 वर्षीय एक युवती बैग में भ्रूण लेकर थाने पहुंची और एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उसका बलात्कार किया और उसे गर्भपात करने के लिये मजबूर किया। 

हसनपुर कोतवाली के थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मनोज के तौर पर हुई है। आरोपी फरार है।

हसनपुर पुलिस के सर्किल अधिकारी अजय कुमार ने बताया, ‘‘हमने महिला के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि भ्रूण को जांच के लिये फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत