1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: लोगों को दी गईं कोरोना टीके की 3 करोड़ से ज्यादा खुराकें, जानिए- क्या है आगे का लक्ष्य?

उत्तर प्रदेश: लोगों को दी गईं कोरोना टीके की 3 करोड़ से ज्यादा खुराकें, जानिए- क्या है आगे का लक्ष्य?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2021 08:53 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 08:53 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिये अब तक तीन करोड़ से अधिक लोगों को टीकों की खुराक देने में सफलता पायी है। 

उत्तर प्रदेश: लोगों को दी गईं कोरोना टीके की 3 करोड़ से ज्यादा खुराकें, जानिए- क्या है आगे का लक्ष्य- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: लोगों को दी गईं कोरोना टीके की 3 करोड़ से ज्यादा खुराकें, जानिए- क्या है आगे का लक्ष्य? Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे पहले कोरोना से बचाव के लिये अब तक तीन करोड़ से अधिक लोगों को टीकों की खुराक देने में सफलता पायी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि शनिवार को दोपहर 1:30 बजे के बाद सरकार ने प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक लोगों को टीकों की खुराक देने की उपलब्धि हासिल की। 

उन्होंने कहा कि जनवरी माह से ही प्रदेश में टीकाकरण अभियान शुरू किया। सहगल के मुताबिक टीका कवर देने में सफल साबित हुई है और राज्य सरकार ने अब अगस्त माह तक 10 करोड़ लोगों का टीका करण किये जाने का लक्ष्य रखा है। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुरू हुए प्रत्येक वर्ग के टीकाकरण अभियान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक जबदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने में जुटी राज्य सरकार बीमारी से बचाव में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। 

सहगल ने बताया कि इसके लिये 18 से 44 आयु और 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिये 5000 केंद्र बनाए गये हैं जबकि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये 3000 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत