1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: बांदा में पिता पर बेटी से बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: बांदा में पिता पर बेटी से बलात्कार का आरोप, मुकदमा दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2018 12:46 pm IST,  Updated : May 21, 2018 12:46 pm IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार किए जाने की खबर सामने आई है...

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार किए जाने की खबर सामने आई है। बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को उसके पति पर अपनी ही बेटी से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने बताया कि बलात्कार का विरोध करने पर उसका पति पिटाई भी किया करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की नाबालिग है और आरोपी पिता अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

थानाध्यक्ष रणंजय सिंह ने सोमवार को बांदा में बताया कि एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अपनी ही 14 साल की बेटी से कई बार बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकित्सीय परीक्षण में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा, ‘थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लगभग एक साल से अपनी 14 साल की बेटी से जबरन दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता था। इससे परेशान महिला ससुराल लौट आई और सारी बात सास को बताई। कुछ दिन बाद उसका पति भी गांव लौट आया और फिर से बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा।’

उन्होंने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि महिला पिछले 9 साल से अपने पति के साथ सूरत में रह रही थी। वहां उसके पति ने नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार किया और विरोध करने पर महिला की पिटाई की। परेशान महिला कुछ माह पहले बच्ची को लेकर ससुराल आ गई और अपनी सास को सब कुछ बताया। कुछ दिन बाद उसका पति भी गांव लौट आया। शिकायत के अनुसार, उसने गांव में भी बेटी से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत