1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: जिंदा जलाने की कोशिश के दो हफ्तों बाद लड़की की मौत, पड़ोसी ने किया था रेप

झारखंड: जिंदा जलाने की कोशिश के दो हफ्तों बाद लड़की की मौत, पड़ोसी ने किया था रेप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2018 11:12 pm IST,  Updated : May 18, 2018 11:14 pm IST

पड़ोसी ने किशोरी का कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की थी।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया है। Image Source : PTI

पाकुड़: बलात्कार और जिंदा जलाने की कोशिश के बाद दो हफ्तों से अपनी जिंदगी के लिए जूझ रही लड़की की शनिवार सुबह बोकारो के एक अस्पताल में मौत हो गई। गौरतलब है कि एक पड़ोसी ने किशोरी का कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसे जिंदा जलाने की कोशिश की थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह लड़की यहां अपने मामा के साथ रहती थी। वह उस वक्त घर में अकेले थी , जब पड़ोसी ने उस पर चार मई को हमला किया था। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रसाद बर्नवाल ने बताया कि लड़की का पड़ोसी उसे घसीट कर बाथरूम में ले गया और उसे आग के हवाले कर दिया।

वह 70 प्रतिशत झुलस गई थी। आरोपी की उम्र 20 साल से कुछ अधिक है। घटना के एक दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे एक अदालत में पेश किया गया। इसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की का शव बोकारो में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत