1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1092 नए मामले, 120 की मौत

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1092 नए मामले, 120 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2021 08:39 pm IST,  Updated : Jun 05, 2021 08:39 pm IST

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1092 नए मामले सामने आए। वहीं, इस बीमारी के चलते बीते 24 घंटों में 120 मरीजों की मौत हो गई।

coronavirus latest news, covid 19 latest updates live, corona latest live updates- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1092 नए मामले सामने आए। Image Source : INDIA TV GRAPHICS

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1092 नए मामले सामने आए। वहीं, इस बीमारी के चलते बीते 24 घंटों में 120 मरीजों की मौत हो गई। अपर मुख्य  सचिव स्वास्थ्य  अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के 1,092 नये मामले सामने आए और 120 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में 120 और मरीजों की मौत के बाद अब तक कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 21,151 पहुंच गई है और 1,092 नए मरीजों को मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,97,352 पर पहुंच गया है।

एक दिन में 4346 ने दी संक्रमण को मात

प्रसाद ने बताया कि राज्य में मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की संख्या तेजी से बढ़ रही है और 1,092 नए मरीजों के सापेक्ष पिछले 24 घंटे में 4,346 लोग स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 16,56,763 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 19,438 मरीजों का पृथकवास और सरकारी एवं निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में लखनऊ में 57, मुजफ्फरनगर में 46, वाराणसी में 45, गौतमबुद्ध नगर में 43, मेरठ और आगरा में 40-40 नए मामले सामने आए।

सूबे में इस समय हैं 19,438 ऐक्टिव केस
उन्होंने बताया कि इसी अवधि में गोरखपुर में 12, अयोध्याा में 11, सहारनपुर में 9, बरेली में 8, लखनऊ व शाहजहांपुर में 7-7 और मरीजों की मौत हो गई। प्रसाद के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को 3.09 लाख से ज्यादा कोरोना के नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 5.10 करोड़ से ज्यादा सैंपल्स का परीक्षण किया जा चुका है। प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में ऐक्टिव मामलों की संख्या 19,438 हैं। यह संख्या प्रदेश में 30 अप्रैल को संक्रमण के अब तक के उपचाररत 3,10,783 मरीजों से 2,91,345 कम है और यह कमी लगभग 94 प्रतिशत की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत