1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत, सामने आए 1,175 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 136 और लोगों की मौत, सामने आए 1,175 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Jun 04, 2021 08:21 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 136 और मरीजों की मौत हो गई तथा 1,175 नये मरीज पाए गए हैं। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण से 136 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 21,031 हो गई है।

Uttar Pradesh records 136 more Covid deaths, 1,175 fresh cases- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 136 और मरीजों की मौत हो गई तथा 1,175 नये मरीज पाए गए हैं। Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 136 और मरीजों की मौत हो गई तथा 1,175 नये मरीज पाए गए हैं। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण से 136 और मरीजों की मौत के बाद महामारी से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 21,031 हो गई है, जबकि 1,175 नये मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 16,96,325 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 3,646 कोविड-19 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं और अब तक कुल 16,52,417 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 97.4 प्रतिशत हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,877 है, जिनमें से 12,921 पृथकवास में हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3.18 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है जबकि अब तक कुल 5.07 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राज्य में सर्वे चल रहा है जिसके तहत 11 जून तक रक्त के नमूने लिए जाएंगे। 

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के सभी 75 जिलों में करीब 62,000 नमूने लिए जाएंगे जो भविष्य की रणनीति तय करने के लिए कारगर होंगे। स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि राज्य तीन जून को दी गई 3.82 लाख से अधिक खुराक के साथ 'मिशन जून' के तहत एक महीने में एक करोड़ टीकाकरण खुराक देने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में 20, कानपुर नगर में 12, लखनऊ में नौ, प्रयागराज में आठ और शाहजहांपुर और अयोध्या से छह-छह और मरीजों की मौत हुई जबकि नये मामलों में मेरठ से 72, कुशीनगर से 71, गौतमबुद्ध नगर से 53, मुजफ्फरनगर से 51, गोरखपुर से 48, आगरा और वाराणसी से 41 और लखनऊ से 40 मामले सामने आए हैं। 

ये भी पढ़ें

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत