Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा बनवाएगी योगी सरकार, ऊंचाई दुनिया में सबसे ज्यादा!

अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा बनवाएगी योगी सरकार, ऊंचाई दुनिया में सबसे ज्यादा!

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 25, 2018 06:52 am IST, Updated : Nov 25, 2018 06:52 am IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की एक भव्य प्रतिमा के निर्माण का फैसला किया है।

Uttar Pradesh: Yogi Adityanath clears 221 meter tall Ram statue in Ayodhya (right)- India TV Hindi
Uttar Pradesh: Yogi Adityanath clears 221 meter tall Ram statue in Ayodhya (right)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में भगवान राम की एक भव्य प्रतिमा के निर्माण का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान राम की इस प्रतिमा की कुल ऊंचाई 221 मीटर होगी, और इस तरह यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। आपको बता दें कि अभी सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 182 मीटर ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन बीते 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अयोध्या में योगी सरकार भगवान राम की कुल 221 मीटर ऊंचाई वाली प्रतिमा स्थापित करने वाली है। इसके लिए चुनी गई 5 वास्तु फर्मों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुतीकरण दिया। सूत्रों के मुताबिक इस योजना में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति के साथ-साथ उस प्रतिमा के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र और नीचे कुल 50 मीटर का आधार होगा। इस तरह मूर्ति की कुल ऊंचाई 221 मीटर संभावित है। आपको बता दें कि प्रतिमा में पहले छत्र नहीं दिया जाना था, लेकिन योगी के कहने पर प्रतिमा के ऊपर इसे लगाने का फैसला किया गया है।

50 मीटर ऊंचे आधार के अंदर ही भव्य एवं आधुनिक संग्रहालय बनाया जायेगा जिसमें सप्तपुरीयों में अयोध्या के इतिहास, इक्ष्वाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर राम जन्मभूमि तक का इतिहास, भगवान विष्णु के सभी अवतारों के विवरण सहित भारत के सनातन धर्म के विषय में आधुनिक तकनीक पर प्रदर्शन की व्यवस्था की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि इस योजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन, मिट्टी का परीक्षण तथा अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।

वीडियो: अयोध्या में सरयू किनारे बनेगी भगवान राम की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement