1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बहनोई को सौंपी गई विकास दुबे की डेड बॉडी, सीने में लगी थी 3 गोलियां

बहनोई को सौंपी गई विकास दुबे की डेड बॉडी, सीने में लगी थी 3 गोलियां

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2020 07:02 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 08:28 pm IST

विकास दुबे के रिश्तेदारों में बहनोई शव लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी से भी कुछ बात करने से इनकार कर दिया।

vikas dubey postmortem dead body handed over to family- India TV Hindi
vikas dubey postmortem dead body handed over to family Image Source : INDIA TV

कानपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का शुक्रवार (10 जुलाई) को कानपुर नगर पोस्टमार्टम केंद्र में पोस्टमार्टम कर दिया गया है। इंडिया टीवी को मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे के रिश्तेदारों में बहनोई शव लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी से भी कुछ बात करने से इनकार कर दिया। विकास दुबे के शव को बहनोई लेकर वहां से चले गए हैं। विकास दुबे के अंतिम संस्कार के लिए डेड बॉडी भैरो घाट पहुंच गई है, कुछ ही देर में विकास दुबे का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। भैरो घाट पर विद्युत प्रणाली से अंतिम संस्कार किया जाता है।

कानपुर के हैलट अस्पताल में विकास दुबे का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि विकास दुबे को 3 गोली लगी थी, विकास दुबे को तीनों गोली सीने में लगी थीं। पोस्टमार्टम केंद्र पर मौजूद संवाददाता को वहीं तैनात एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डॉ. आरसी गुप्ता की देखरेख में विकास का पोस्टमार्टम कर किया गया है। 

ये भी पढ़ें: जानिए विकास दुबे की मौत पर पिता रामकुमार दुबे ने क्या कहा...

ये भी पढ़ें: बहनोई को सौंपी गई विकास दुबे की डेड बॉडी, सीने में लगी थी 3 गोलियां

बता दें कि विकास की मां ने भी अपने अपराधी बेटे का शव लेने से इंकार कर दिया है। विकास की मां ने तो कानपुर आने से ही इंकार कर दिया है। वह अभी भी लखनऊ में ही है। वह बेटे के एनकाउंटर के बाद मीडिया के सामने भी नहीं आई। विकास दुबे के शव के पोस्टमार्टम से पहले इसका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

बता दें कि, विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ा। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने की पुष्टि। उनका कहना है कि ऋचा की कोई भूमिका नही मिली है। वह घटना के वक्त बिकरू में नहीं थी। 

ये भी पढ़ें: विकास दुबे की गाड़ी पलटने की वजह आई सामने, यूपी STF ने दी जानकारी

VIDEO: गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर: जानिए कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत