1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. तस्वीरों में देखें, राहुल-अखिलेश के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

तस्वीरों में देखें, राहुल-अखिलेश के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 11:11 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 11:39 pm IST

वाराणसी में शनिवार सुबह जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर अपना दम दिखाया, तो दोपहर बाद उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी का असर बेअसर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

Akhilesh Rahul
Image Source : PTIAkhilesh Rahul

रोड शो की शुरुआत करने से पहले कुछ आगे-पीछे बनारस पहुंचे राहुल और अखिलेश ने कचहरी अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं से ठसाठस चौड़ी सड़क पर खुले वाहन में गठबंधन का चुनावी जुलूस निकला। वरुणा पुल, नदेसर चौकाघाट, दोषीपुरा, अलईपुरा, गोलगड्डा, पीली कोठी, विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, बुलानाला, चौक होते रोड शो का काफिला देर शाम गोदौलिया के गिरजाघर तक पहुंचा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत