1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. तस्वीरों में देखें, राहुल-अखिलेश के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

तस्वीरों में देखें, राहुल-अखिलेश के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 11:11 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 11:39 pm IST

वाराणसी में शनिवार सुबह जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर अपना दम दिखाया, तो दोपहर बाद उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी का असर बेअसर करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

Akhilesh Rahul
Image Source : PTIAkhilesh Rahul

इसी बीच अचानक सूचना मिली कि राहुल-अखिलेश बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन पूजन करेंगे। इसे लेकर मंदिर में तैयारियां की जाने लगीं। यहां कुछ ही देर पहले प्रधानमंत्री ने भी दर्शन पूजन किया था। शाम करीब साढ़े सात बजे रोड शो के गिरजाघर पहुंचते-पहुंचते अंधेरा हो चुका था।अधिकारी भी समय का हवाला देते हुए रोड शो जल्द खत्म कर लेने का अनुरोध कर रहे थे, क्योंकि यह अपने निर्धारित वक्त पांच बजे से काफी विलंबित हो चुका था। आखिरकार अखिलेश ने पत्नी डिंपल और राहुल के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और उसके बाद रोड शो खत्म हुआ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत