
Akhilesh Rahul
इस दौरान लगभग आठ किलोमीटर लंबे रोड शो पर छतों से फूल बरसाए जा रहे थे। हाथों में सपा-कांग्रेस का झंडा लिए, सिर पर अपने दल की टोपी लगाए कार्यकर्ता जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। वाहनों के काफिले के साथ मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता आगे-आगे चल रहे थे। दोषीपुरा में मुख्यमंत्री की पत्नी सांसद डिंपल यादव भी रोड शो में शामिल हो गईं। वाहन पर उनके सवार होते ही लोगों ने फिर गगनभेदी नारे लगाने शुरू कर दिए।