1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नेपाल के जानकी मंदिर के महंत को भी राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का आमंत्रण: चंपत राय

नेपाल के जानकी मंदिर के महंत को भी राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम का आमंत्रण: चंपत राय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 06:30 pm IST

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होनेवाले भूमि पूजन कार्यक्रम में नेपाल स्थित जानकी मंदिर के महंत को भी आमंत्रित किया गया है।

Why Ram mandir bhoomi poojan champat rai Mahant of Janki Mandir invited | नेपाल के जानकी मंदिर के मह- India TV Hindi
नेपाल के जानकी मंदिर के महंत होंगे राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल: चंपत राय  Image Source : ANI/TWITTER

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में नेपाल स्थित जानकी मंदिर के महंत को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी आज राम मंदिर न्यास ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा बताई और सिक्योरिटी गाइडलाइंस के साथ-साथ आमंत्रित लोगों के बारे में भी जानकारी दी।

चंपत राय ने बताया कि नेपाल स्थित जानकी मंदिर के महंत भी इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर शिलान्यास में हिस्सा लेने के लिए 36 परंपराओं के 135 संतों को न्योता भेजा गया है।। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नेपाल में स्थित जनकपुर के जानकी मंदिर महंत भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में पद्मश्री मोहम्मद शरीफ, जो 10,000 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। इकबाल अंसारी को भी आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर आमंत्रण पत्र पर एक सुरक्षा कोड दिया गया है, जो सिर्फ एक बार काम करेगा। कोई भी अपना कार्ड किसी दूसरे को नहीं दे सकता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मोबाइल और बैग प्रतिबंधित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पीएम मोदी के पहुंचने से 2 घंटे पहले ही सबको पहुंचना होगा।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत