1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योग से मिलती है बाहरी व आंतरिक सेहत : योगी

योग से मिलती है बाहरी व आंतरिक सेहत : योगी

 Written By: IANS
 Published : May 18, 2017 11:14 pm IST,  Updated : May 18, 2017 11:14 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने जाने वाले सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के 72 छात्रों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले तृतीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने जाने वाले सिटी मॉन्टेसरी स्कूल के 72 छात्रों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में भारत की पहचान एक आध्यात्मिक देश के रूप में होती है। योग, ऋषि परंपरा की एक अद्भुत देन है, जो व्यक्ति को वाह्य व आंतरिक रूप से स्वस्थ बनाता है।

योगी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में न्यूयार्क जाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा, "योग को अपनाकर ही हम लोग निरोग रह सकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले योग शिविर में यह छात्रदल भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। योग तन-मन में समन्वय स्थापित करने में मदद करता है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत