1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार ने स्वीकार किया प्रियंका गांधी का 1 हजार बसों का प्रस्ताव, मांगी डिटेल्स

योगी सरकार ने स्वीकार किया प्रियंका गांधी का 1 हजार बसों का प्रस्ताव, मांगी डिटेल्स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2020 04:06 pm IST,  Updated : May 18, 2020 05:44 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रियंका गांधी के एक हजार बसों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

UP CM Yogi Adityanath- India TV Hindi
UP CM Yogi Adityanath Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रियंका गांधी के एक हजार बसों के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सरकार ने उनसे एक हजार बसों की सूची चालक और परिचालकों का नाम और अन्य विवरण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि प्रवासी मजदूरों के लिए गाजियाबाद और नोएडा से 1000 बसें चलाने की अनुमति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, ‘‘लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘पलायन कर रहे बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर-गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्च कांग्रेस वहन करेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के लिए हम 1000 बसों को चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘ राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

Yogi
Image Source : INDIA TVयोगी सरकार ने स्वीकार किया प्रियंका गांधी का 1 हजार बसों का प्रस्ताव

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत