1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पहले 'अब्बाजान' कहने वाले राशन हजम कर जाते थे- योगी आदित्यनाथ

पहले 'अब्बाजान' कहने वाले राशन हजम कर जाते थे- योगी आदित्यनाथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2021 10:53 am IST,  Updated : Sep 13, 2021 11:29 am IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया, "अब्बाजान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था। आज जो गरीबों का राशन निगलेगा वह जेल चला जाएगा।"

कुशीनगर. अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव है। चुनाव से पहले राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। उन्होंने चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया है। सीएम योगी विरोधी पर लगातार अटैकिंग मोड में हैं। कुशीनगर की रैली में उन्होंने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर बहुत बड़ा हमला बोला। योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में राशन सिर्फ अब्बाजान के चेलों को मिलता था लेकिन अब मोदी सरकार में हर जरूरतमंद तक फ्री में अनाज पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर विपक्षी पार्टियों ने पलटवार किया है। कांग्रेस और बीएसपी ने इसे ध्रुवीकरण की कोशिश करार दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख का नाम लिए बिना उन्होंने आरोप लगाया, "अब्बाजान कहने वाले गरीबों की नौकरी पर डाका डालते थे। पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ता था। अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। राशन नेपाल और बांग्लादेश पहुंच जाता था। आज जो गरीबों का राशन निगलेगा वह जेल चला जाएगा।" 

दरअसल कल योगी आदित्यनाथ कुशीनगर में थे। उन्होंने यहां पर कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर बिना नाम लिए तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राम भक्तों पर गोली चलाने वाली तालिबान समर्थक जातिवादी-वंशवादी मानसिकता को प्रदेश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे।

कुशीनगर में योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को जख्म देने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की आवश्यकता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) है तो सभी का सम्मान है, आस्था का सम्मान है।" उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस बीमारी देती है, राम की आस्था का अपमान करती है और माफिया को प्रश्रय देती है लेकिन भाजपा नागरिकों को स्वस्थ करती है, भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करती है और माफिया को वहां पहुंचाती है, जहां के वे हकदार होते हैं।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत