1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नारी शक्ति के लिए नवरात्रि में योगी सरकार के 9 अहम फैसले

नारी शक्ति के लिए नवरात्रि में योगी सरकार के 9 अहम फैसले

 Written By: IANS
 Published : Oct 24, 2020 06:54 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 06:54 pm IST

योगी सरकार ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं की सुविधा के लिये 112-यूपी पर अब क्षेत्रीय भाषाओं में समस्या बताकर समाधान कराने का निर्णय लिया। अ

yogi government steps for women empowerment । नारी शक्ति के लिए नवरात्रि में योगी के 9 अहम फैसले- India TV Hindi
नारी शक्ति के लिए नवरात्रि में योगी के 9 अहम फैसले (Representational Image) Image Source : PTI (FILE)

लखनऊ. मिशन शक्ति के पहले चरण में शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिये नौ सबसे अहम फैसले लिये। महिलाओं के हित में केवल नौ दिनों में ताबड़तोड़ फैसले लेकर देश में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति में बदलाव और उनकी बराबरी के दर्जे को मजबूती देने की दिशा में नई इबारत लिख दी है। पिंक पेट्रोल से लेकर पुलिस थानों और तहसीलों में हेल्प डेस्क, सीक्रेट रूम का गठन हो या फिर महिलाओं की सुविधा के लिये पुलिस के 112 हेल्पलाइन में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने का फैसला।

योगी सरकार ने प्रदेश के सभी 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ किया, जिससे महिलायें अपनी शिकायतों को महिला पुलिसकर्मियों के सामने खुलकर बता सकें। महिला और बालिकाओं की समस्या के निदान व सुरक्षा के संबंध में अलग से महिला कांस्टेबल और कक्ष की व्यवस्था भी की गयी। 

योगी सरकार ने ग्रामीण अंचल की महिलाओं की सुविधा के लिये 112-यूपी पर अब क्षेत्रीय भाषाओं में समस्या बताकर समाधान कराने का निर्णय लिया। अधिकारी कॉल करने वालों से उन्हीं की बोलियों भोजपुरी, अवधी, ब्रज, बुन्देलखंडी आदि में बात करेंगे। जिससे परस्पर संवाद की प्रक्रिया को और बेहतर किया जा सकेगा।

योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा के 31,277 एवं माध्यमिक शिक्षा के 3,317 चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा अधिक रही।महिलाओं को ज्यादा सुरक्षा और सुविधा मिल सके, इसके लिये सीएम योगी ने पुलिस में महिलाओं की 20 फीसदी अनिवार्य भर्ती का फैसला किया है।

प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिये पिंक पेट्रोल सेवा शुरू की है। इसके तहत राजधानी में 10 एसयूवी और 100 स्कूटी के साथ करीब 250 महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ये महिला पुलिस कर्मी राजधानी के अलग-अलग जगहों पर तैनात रहकर महिलाओं को सुरक्षा और सहायता देंगी। यह सेवा अगले चरण में कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में शुरू की जायेगी।

योगी सरकार ने प्रत्येक थानों में ट्रान्सपैरेन्ट सीक्रेट रूम बनाने के निर्देश दिये, जो कि पूरे तरीके से पारदर्शी होंगे और बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे। इसमें पीड़ित महिलायें, महिला पुलिस कर्मी से बिना संकोच के अपनी बात कह सकेंगी और उन्हें न्याय मिल सकेगा। योगी सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध रोकने के लिये ऑपरेशन शक्ति का ऐलान किया है, इसके तहत महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों को पुलिस सबक सिखाएगी। यह ऑपरेशन 6 महीने तक चलेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत